ऋषिकेश में कांग्रेस का डैमेज कंट्रोल, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में नामांकन लिया वापस

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। जिले की ऋषिकेश विधानसभा से निर्दलीय नामांकन करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण को कांग्रेस मनाने में कामयाब हो गयी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश से मुलाकात के बाद शूरवीर सजवाण ने अपना नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला के पक्ष में वापस ले लिया है। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला को समर्थन का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी रमोला के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए जुटने की अपील भी की है। संभावना जताई जा रही है कि शूरवीर सिंह सजवाण को प्रदेश संगठन में बडी जिम्मेदारी मिल सकती है। संभवत उन्हें प्रदेश में कार्यकारी अध्यक्ष का पद की जिम्मेदारी दी जाये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!