एलन मस्क ने खरीदा ट्विटर, 44 अरब अमेरिकी डालर में बने कंपनी के मालिक

MS Malik
By
3 Min Read

सोमवार की रात दुनिया से सबसे घनी व्यक्ति टेस्ला के चीफ एलन मस्क महँगी बोली लगाते हुए ट्विटर अब मालिक बन चुके है. एलन 44 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3368 अरब रुपये में खरीदा है. ताजा जानकरी मुताबिक एलन मस्क के साथ डील के बीच ट्विटर ने कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी। बता दे, नीलामी से पहले मस्क ने कहा था कि वह ट्विटर को इसलिए खरीदना चाहते है, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति के मंच के रूप में अपनी क्षमता पर खरा उतर पा रहा है। मस्क ट्विटर को खरीदने की पेशकश करने के बाद से ही इस डील के लिए कंपनी पर दबाव बना रहे थे।

शेयरधारकों को लेनदेन की सिफारिश करने की बोर्ड की बैठक के बाद ट्विटर सोमवार देर रात इस 43 अरब डॉलर की डील की घोषणा कर दी। एलन मस्क ने पिछले हफ्ते 43 अरब डॉलर में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी। टेस्ला चीफ एलन मस्क के पास इस समय ट्विटर में 9.2 फीसद हिस्सेदारी है। एलन मस्क ने कुछ समय पहले ही ट्विटर में यह हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके साथ ही मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक बन गए थे। हालांकि, बाद में वेंगार्ड ग्रुप की तरफ से रखे गए फंड ने ट्विटर में 10.3 फीसद हिस्सेदारी खरीदी ली। इस तरह यह कंपनी का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बन गया था।

इस बीच टेस्ला चीफ का एक ट्वीट बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के बाद जानकार मान रहे हैं कि दोनों कंपनियों के बीच डील डन हो चुकी है। इससे साफ है कि ट्विटर पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक एलन मस्क का कब्जा हो गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के अनुसार मस्क और ट्विटर की तरफ से डील को लेकर मीटिंग हुई थी। इसके बाद से तय हो गया था कि ट्विटर मस्क का ऑफर स्वीकार करने का मन बना चुका है।

एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि फ्री स्पीच का यही मतलब है।’ मस्क का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले खबर थी कि ट्विटर 54.20 डॉलर प्रति शेयर नगद कीमत पर एलन मस्क के हाथ में जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!