अस्तित्व टाइम्स
मेहुवाला से निवर्तमान पार्षद रोजीना के स्थान पर पूर्व प्रधान हाजी सुलेमान अंसारी की पुत्रवधू तरन्नुम पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।
देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने देहरादून नगर निगम के लिए अपने वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें वार्ड एक से निवर्तमान पार्षद सुशांत बोहरा सुमेंद्र, वार्ड 2 से निवर्तमान पार्षद सागर लामा, वार्ड 3 से निवर्तमान पार्षद अनिल छेत्री एवं वार्ड चार से निवर्तमान पार्षद उर्मिला थापा का टिकट बरकरा रखा गया है। इसी प्रकार वार्ड 46 से पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे जाहिद अंसारी को टिकट दिया गया है जिससे वहां तैयारी कर रहे पूर्व पार्षद रईस अंसारी को बड़ा झटका लगा है। वार्ड 78 टर्नर रोड से कांग्रेस ने निवर्तमान पार्षद रमेश कुमार मंगू की पत्नी श्रीमती कुसुम वर्मा को टिकट दिया है। वार्ड 79 से पियूष गौड़ को प्रत्याशी बनाया गया है। यहां से निवर्तमान पार्षद राजेश परमार लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। परमार को भाजपा ने भी टिकट नहीं दिया है। सूत्र बताते हैं कि वह कांग्रेस में टिकट के लिए जुगाड़ लगा रहे थे परंतु उनको यहां से भी निराशा हाथ लगी है।