कांग्रेस नेता बाजवा आप में शामिल, यशपाल आर्य के सामने लड़ेंगे चुनाव

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 14 फरवरी को दूसरे चरण में मतदान होना है। विधानसभा चुनाव के समर को फतह करने के लिए सभी पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई है। अपनी अपनी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ने के दावेदार अन्य नेता भी टिकट की मुराद पूरी नहीं होने पर दूसरी पार्टियों में पलायन कर रहे हैं। कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही दलों में भगदड़ बराबर देखी जा रही है। जिससे सरकार बनाने की इन पार्टियों की रणनीति पर फर्क पड़ना लगभग तय माना जा रहा है।

राज्य के सियासी गलियारों में मौसम पल पल रुख बदल रहा है अभी फिलहाल कांग्रेस के ख़ेमों में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। वहीं भाजपा को भी प्रदेश में बगावत का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ही पार्टियों से बगावत कर बड़ी संख्या में नेता चुनावी मैदान में अन्य पार्टी या निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकने की तैयारी कर रहे हैं। अब बड़ी खबर उधमसिंह नगर से आई है जहां बाजपुर विधानसभा में कांग्रेस के लिए चुनावी समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर विधानसभा सीट से जगतार सिंह बाजवा अपनी पत्नी सुनीता बाजवा टम्टा के साथ आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में शामिल हो गए हैं। जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि जगतार सिंह बाजवा ने किसान आंदोलन के दौरान भी अपनी बड़ी अहम भूमिका निभाई थी। यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने और टिकट दिए जाने के बाद से जगतार सिंह बाजवा नाराज चल रहे थे जिसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है।

अब ये तय है कि बाजवा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर बाजपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी यशपाल आर्य के खिलाफ मैदान में होंगे बाजपुर विधानसभा की सियासी पिच पर यह मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!