कांग्रेस में निष्कासन का दौर जारी, पार्टी विरोधी गतिविधियों में तीन पदाधिकारी 6 साल के लिए निष्कासित

MS Malik
By
2 Min Read

लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की शिकायत के बाद तीनों पदाधिकारियों का हुआ निष्कासन

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजो से पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। नैनीताल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है।

जानकारी के अनुसार लालकुआं से मैदान में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हैं, जहां चुनाव प्रचार में हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार किए जाने की शिकायतें आई थीं। जांच करने पर उक्त तीनों पदाधिकारी इसमें संलिप्त पाये गये।

जांच के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनवाल ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश उन्हें दिए थे। जिलाध्यक्ष के आदेश पर फिलहाल इन तीनों पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी इससे पहले भी कई नेताओं को निष्कासित कर चुकी है। कांग्रेस जीत के दावें तो कर रही है लेकिन बैलेट पेपर पर आरोप लगाएं है। अब देखना दिलचस्प होगा की 10 मार्च को कौन सत्ता में आता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!