कृषि विभाग में 34 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, पांच नवंबर तक करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर पांच नवंबर तक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आयोग द्वारा कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक के 34 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम तय हो गया है। परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर कृषि निर्धारित है। बताया जा रहा है कि इन पदों के लिए 26 नवंबर 2023 को लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि, राज्य के एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये ही है।

उत्तराखण्ड सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कृषि में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त किया होना चाहिए। प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष का अनुभव रखने वाले या एनसीसी का बी या सी प्रमाण-पत्र प्राप्त उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में उत्तराखण्ड सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों को अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत आवेदन करना होगा।

ऐसे कर सकते है आवेदन
उत्तराखण्ड सहायक कृषि अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, sssc.uk.gov.in पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर दिए गए लिंक से वन-टाइम-रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा। पंजीकरण के बाद उम्मीदवार इस पोर्टल पर लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!