गांव सिरसला में सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

MS Malik
By
2 Min Read

खालिद मलिक
कोरोना महामारी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हों इसके लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाते हुए रास्तों व गलियों की सफाई कराते हुए गांव में लगे गंदगी के ढेरों को हटवाया।

नकुड ब्लाक के गांव सिरसला में काफी समय से गांव के बीच में लगे गंदगी के ढेरों से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया था। जिसे लेकर गांव वासी नवनियुक्त ग्राम प्रधान से समस्या को लेकर मिले। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान शुऐब खान व ग्राम सचिव तेजपाल सिंह द्वारा गांव में समस्त नालियों की सफाई और सुंदर सुशील बनाने के लिए संकल्प लिया तथा गांव में सफाई अभियान चलाकर नाले नालियों की सफाई कराई गई। इस दौरान गांव के बीच लगे गंदगी के ढेरों को जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से उठवाकर साफ सफाई कराई गई। ग्राम प्रधान ने लोगो से अपने आसपास सफाई रखने की अपील हैं। ग्रामीणों को जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि गंदगी न फैलाए इससे बीमारियां फैलती है। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। ग्राम प्रधान शोएब खान ग्राम सचिव तेजपाल सिंह द्वारा जगह-जगह ग्रामीणों से कचरे के लिए घर और दुकानों के सामने डस्टबिन रखने की अपील की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!