घर घर जाकर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ें BLO, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में नगर स्थानीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने देहरादून नगर निगम अन्तर्गत पुनरीक्षण कार्यों की न्यून प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित नोडल अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

स्थानीय निकायों के निर्वाचक नामावलियों पुनरीक्षण कार्यों की धामी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम, नगर निकायों के अधिकारियों बीएलओं से घर-घर सर्वे कराते हुए निर्वाचक नामावलियों में नाम जोड़ने के कार्य करवाने का आदेश दिया। उन्होंने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में पड़ रहे नगर निकायों में व्यक्तिगत रूप से देखें तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए कि प्रतिदिन कार्यों की कन्ट्रोल रूम से मॉनिटिरिंग करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही/हीलाहवाली क्षम्य नही होगी।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने निर्देशित किया स्थानीय नागर निकायों हेतु मतदेय स्थलों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देख लें यदि कहीं जर्जर भवन हो तो इसके लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि मतदेय स्थल बदला जा सके। उन्होंने सुपरवाईजरों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाते हुए 08 दिसम्बर तक कार्यों को पूर्ण करवाएं। उन्होंने इस कार्य में स्थानीय/क्षेत्र के गणमान्य प्रतिष्ठित लोगों की सहायता भी ली जाए ताकि घर-घर जाकर किये जाने वाले पुनरीक्षण कार्यों को त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली बनाई जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, तहसीलदार सदर मौ शादाब, तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह, नगर निगम, नगर निकायों अधिकारी एवं पंचस्थानि के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!