चीन ने भारत की फ्लाइट्स पर अनिश्चितकाल के लिए लगाई पाबंदी, कोरोना का दिया हवाला

MS Malik
By
1 Min Read

चीन ने भारत की फ्लाइट्स पर अनिश्चितकाल के लिए लगाई पाबंदी, कोरोना का दिया हवाला
चीन ने अस्थायी रूप से भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों के चीन में प्रवेश को निलंबित करने का फैसला किया है। यह आदेश वैध चीनी वीजा या निवास परमिट रखने वाले भारत में रहने वाले सभी विदेशी नागरिकों पर लागू होगा।
चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह निलंबन कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए एक अस्थायी उपाय है. बयान में कहा गया है, ‘चीन समयबद्ध तरीके से चल रही महामारी की स्थिति के अनुसार और अधिक समायोजन और घोषणाएं करेगा।
बता दें कि चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कई देशों के गैर-चीनी आगंतुकों को चीन में प्रवेश पर रोक लगा दी. इनमें ब्रिटेन, बेल्जियम और फिलीपींस शामिल हैं. वहीं चीन ने फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका के यात्रियों से प्रवेश पर अतिरिक्त स्वास्थ्य परीक्षण के परिणाम पेश करने के लिए कहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!