जमीन फर्जीवाड़े में प्रदेश संगठन महामंत्री का नाम आने पर स्थिति साफ करे कांग्रेस: भाजपा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। फर्जी कागजात तैयार कर करोड़ो रूपये हड़पने के मामले में कल पुलिस द्वारा किए गए खुलासे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत का भू नाम सामने आने पर कांग्रेस से जवाब मांगा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस की घेरेबंदी करते हुए कहा कि दूसरों पर तमाम आरोप प्रत्यारोप लगाने वाली कांग्रेस का चेहरा फिर सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को साफ करना चाहिए उसका अपने महामंत्री संगठन के बारे मे क्या कथन है। छोटे छोटे मामलों में हाय तौबा मचाने वाली कांग्रेस को इस पर खामोश नही होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में कांग्रेस नेता आरोपी पाए गए हैं और उनके खाते में जमीन के फर्जीवाड़े से अर्जित धनराशि भी ट्रांसफर होने का दावा पुलिस की ओर से किया गया है। हालांकि कांग्रेस नेताओं का इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त होना कोई बड़ी बात नही है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस सत्ता मे हो या विपक्ष मे उसके नेता इस तरह की गतिविधियों में लिप्त रहे है। प्रदेश में खनन और शराब की गतिविधियों में कांग्रेसी लिप्त रहे है। कांग्रेसी सरकारों में शराब और खनन माफिया का अधिक दखल रहा है। नीतियाँ भी माफियाओं के इशारे पर बनती रही है। वहीं भूमाफियाओं का एक बड़ा वर्ग भी सफेदपोश की शक्ल मे सरकार से जुड़ा रहा और उसकी गतिविधियों अभी भी पूर्व की भाँति जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!