यूपी : सरकार ने किए IAS अधिकारियो के तबादले, सहारनपुर समेत कई जिलों के DM बदले, देखें सूची

MS Malik
By
2 Min Read

शासन की ओर से चलाए जा रहे तबादलों के दौर को जारी रखते हुए कई कमिश्नर एवं जिलाधिकारी हटा दिए गए हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था एवं विकास की गति तेज करने के लिए शासन की ओर से चलाए जा रहे तबादलों के दौर को जारी रखते हुए कई कमिश्नर एवं जिलाधिकारी हटा दिए गए हैं। आईएएस डॉक्टर दिनेश चंद्र को अब सहारनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से चलाई जा रही ट्रांसफर एक्सप्रेस के अंतर्गत बृहस्पतिवार की देर रात आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं‌। तबादलों के क्रम में कई कमिश्नर एवं जिलाधिकारी शासन द्वारा हटा दिए गए हैं।

आईएएस अफसर मोनिका रानी को अब बहराइच का नया डीएम बनाया गया है।

सहारनपुर के जिलाधिकारी एवं वर्ष 2008 के आईएएस अफसर अखिलेश सिंह को अब बस्ती का कमिश्नर बनाया गया है।

आईएएस अफसर सुधीर बोबडे एसीएस राज्यपाल राजभवन नियुक्त किए गए हैं।

आईएएस अफसर दिनेश चंद्रा को अब सहारनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

आईएएस अफसर कल्पना अवस्थी को तकनीकी शिक्षा एसीएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस अफसर एमपी अग्रवाल को देवीपाटन मंडल के मंडल आयुक्त पद से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है।

आईएएस योगेश्वर राम मिश्रा अब देवीपाटन मंडल के नए कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं।

लखनऊ एनटीआर में तैनात एसडीसीएम अमर प्रताप सिंह का वाराणसी मंडल में तबादला किया गया है, उनके स्थान पर आशुतोष गुप्ता नए सीनियर डीसीएम बनाए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!