डॉ. कांबोज स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बने विशेष अतिथि

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। उत्तराखंड में आयुर्वेद जगत के लिए एक अच्छी खबरी सामने आई है। एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज, देहरादून के चेयरमैन/डायरेक्टर डॉ. अश्वनी कांबोज को 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में एक विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्हें यह निमंत्रण भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड द्वारा भेजा गया है।

डॉ. कांबोज उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो राज्य के लिए एक सम्मान की बात है। मंत्रालय द्वारा उनके आने-जाने, ठहरने और खाने-पीने की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। वह 13 अगस्त को दिल्ली पहुंच चुके हैं और 17 अगस्त को उनकी वापसी होगी। इस ऐतिहासिक समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करेंगे।

डॉ. कांबोज को मिले इस सम्मान से राज्य में खुशी का माहौल है। उत्तराखंड के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है। यह आमंत्रण न केवल डॉ. कांबोज के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड और आयुर्वेद के क्षेत्र के लिए एक बड़ी पहचान है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!