दिवाली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, साक्षी ने प्रथम और नजराना ने जीता दित्तीय पुरस्कार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। देश के भविष्य युवा वर्ग एवं बच्चों को अपनी सभ्यता संस्कृति के प्रति जागरूक करने व उनका उत्साहवर्धन करने के लिए युवा नेता व समाजसेवी वैभव वालिया के सौजन्य से शैल शिखर सामाजिक संस्था के साथ मिल कैंट विधानसभा के माँ नव दुर्गा भवानी मन्दिर में रविवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम आयोजक वैभव वालिया ने उपस्थित प्रतियोगियों व जनता को संबोधित करते हुए कहा की दिवाली के अवसर पर घरों में रंगोली सजा माँ लक्ष्मी और प्रभु श्री राम का स्वागत किया जाता है। बहुत से प्रतिभावान बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन एक सीमित जगह ही कर पाते है एक प्रयास किया गया है की बच्चों की प्रतिभा को एक मंच प्रदान कर उनका सम्मान करें उनकी प्रतिभा को जनता के सामने रखे। आज की रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ साथ सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते है।

शैल शिखर सामाजिक संस्था के प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा ने कहा की नेता ,विधायक व मंत्री सरकारी धन का उपयोग कर अपनी महिमा का बखान करते है परंतु वैभव वालिया अपने संसाधनों से जनता की सेवा को प्रयासरत है। वैभव ने कोरोनो काल में लोगो को राशन, सैनिटाइजर, मास्क, एवं दवाइयां उपलब्ध करवाईं। आज आयोजित हुए रंगोली कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उनको उपहार प्रदान किये।

कार्यक्रम में रंगोली बनाने में प्रथम विजेता साक्षी, द्वितीय नज़राना, तृतीय विजेता सृष्टि थापा रही। जिनको वैभव वालिया एवं श्रीमति रूचि शर्मा ने पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में आयुषी गुप्ता, निधि रिम्मी कुमारी, रिया, अंजलि, नेहा शर्मा ,प्रज्ञा आहूजा, नजराना, साक्षी, महिमा ,पूजा ,अनू कुमारी, अंजली, शिवानी, सृष्टि, नंदिनी, परमीत, गरिमा, वीर, नंदनी, लक्ष्मी, सृष्टी थापा, अनिका कश्यप, जानवी कश्यप आदि ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में मदन मोहन, सुमित रंजन शर्मा, चंद्रमोहन मेहता, वसुधा वशिष्ठ, वासु वशिष्ठ, बीना नेगी, पूजा राठौर, नरेश कुमार,अमन, प्रियांशू, सूरज पंवार,अमन सिंह, पंकज सैनी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!