दीपक को भाजपा में शामिल करने पर विधायक जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपाईयों ने जताया विरोध 

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। उत्तरकाशी के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को भाजपा में शामिल करने को लेकर जिले के भाजपा विधायक, पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत अन्य कई नेता खुलकर इसके विरोध में आ गए है।उत्तरकाशी के मौजूदा विधायक, सरकार में जिले के दायित्वधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश मीडिया प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा संगठन के लोगों ने अपना विरोध दर्ज किया है।

प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री को लिखे पत्र जो कि जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान की ओर से जारी किया गया है जिसमे विधायक सुरेश चौहान, दुर्गेश्वर लाल, दायित्वधारी राम सुंदर नौटियाल, प्रताप पंवार, जगत सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, सतेंद्र सिंह राणा, राष्ट्रीय मंत्री एससी मोर्चा शामिल हैं।उन्होंने पत्र में साफ लिखा है कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी में शामिल कर पार्टी व संगठन की छवि धूमिल होगी। ऐसे व्यक्ति को पार्टी में शामिल करने की चर्चा पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पनप रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!