दुखद : उड़ीसा में आपस में टकराई दो ट्रेनें, 50 यात्रियों की मौत अनेक घायल

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। उड़ीसा के बालासोर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. यहां बहनागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई हैं
. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई. हादसे में सैंकड़ों लोग घायल हो गए हैं. इनमें 30 की हालत गंभीर है। मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. रेस्क्यू टीमें पहुंच गई हैं. स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन राहत कार्य में लगा है।

रेलवे ने एक बयान में कहा, ट्रेन नंबर 12841 चेन्नई सेंट्रल से शालीमार जा रही थी. ये ट्रेन 2 जून दोपहर 3.30 बजे शालीमार के लिए रवाना हुई. शाम 8.30 बजे खड़गपुर डिवीजन के तहत आने वाले बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई. अप और डाउन दोनों ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

रेलवे ने कहां-कहां हेल्पलाइन नंबर जारी किए
हावड़ा- 033 – 26382217
खड़गपुर- 8972073925, 9332392339
बालासोर- 8249591559, 7978418322
शालीमार (कोलकाता) – 9903370746

  • रेलमदद- 044- 2535 4771
    5 ट्रेनों को रद्द किया गया
    चेन्नई में कंट्रोल ऑफिस और स्पेशल बूथ खोला गया है. वहां हेल्प लाइन नंबर 044- 25330952, 044-25330953 और 044-25354771 पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, हादसे के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से अभी तक 5 ट्रेनों को रद्द किया गया है. पुरी एक्सप्रेस 12837, यशवंतपुर एक्सप्रेस 12863, संतरागाछी पुरी स्पेशल 02837, शालीमार-संबलपुर 20831, चेन्नई मेल 12839 को रद्द किया गया है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!