दुखद: गहरी खाई में गिरी बस, मां बेटे समेत पांच की मौत कई घायल

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

चंपावत जिले में बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत कई घायल, दुर्घटना का कारण वाहन चालक के नशे में होना बताया जा रहा है

देहरादून। कुमाऊं से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है जहां चंपावत जिले के लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बागधारा के पास बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। तथा पांच लोगों घायल हो गए है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस एस डी आर एफ की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची तथा ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा 5 घायलों को निकाल कर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया बारात पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट निवासी बबलू की बारात चंपावत जिले के बालातड़ी गांव आई हुई थी। बारात दुल्हन लेकर वापस लौट रही थी। वापसी में देर रात लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बाघधार के पास बारात का बोलेरो वाहन यूके04 tb 2074 200 फिट गहरी खाई में गिर गया। जिसमें सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। तथा घायलों को खाई से निकालकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया घटना रात 2:30 बजे के लगभग की है।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी एवं उपचार कर रहे डॉक्टर अजीम ने बताया 5 घायलों को अस्पताल लाया गया था जिसमें एक की गंभीर हालत को देखकर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। वही दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी है। दुर्घटना में मां भावना चौबे और बेटे प्रियांशु की भी मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में मां बेटे सहित कुल पांच लोगों की मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नशे में धुत्त था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!