दुखद: भाजपा सांसद का हार्टअटैक से निधन

MS Malik
By
2 Min Read

हाथरस लोकसभा सीट से वर्तमान भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का देर शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया. अलीगढ़ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनकी मौत की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई है। अचानक सांसद राजवीर दिलेर की मौत से भाजपा के लिए बड़ी क्षति है. राजवीर दिलेर भाजपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का हार्ट अटैक से निधन हो गया. अलीगढ़ के वरुण हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनकी मौत की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई है. बताया जा रहा है कि राजवीर सिंह दिलेर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. अचानक सांसद राजवीर दिलेर की मौत भाजपा के लिए बड़ी क्षति है. राजवीर दिलेर भाजपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे।

राजवीर सिंह दिलेर के पिता किशन लाल दिलेर हाथरस सीट से साल 1996 से लेकर 2004 तक लगातार चार बार सांसद रहे थे. उन्होंने 1996 1998 1999 तथा 2004 लगातार चार बार इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया था. कुल मिलाकर पिता और पुत्र दोनों का हाथरस सीट से गहरा नाता था।

इस बार नहीं मिला था राजवीर को टिकट
बताते चलें कि बीजेपी ने इस बार 2024 के चुनाव में सांसद राजवीर दिलेर का टिकट काट दिया था. उनकी जगह पर हाथरस सीट अनूप वाल्मिकी को भाजपा ने मैदान में उतारा है. लोकसभा हाथरस से प्रबल दावेदारों में नाम होने के बावजूद भी टिकट कटने से वह चिंतित थे. गौरतलब है कि राजवीर दिलेर सासंद बनने से पहले अलीगढ़ की इगलास विधानसभा से 2017 में विधायक भी रह चुके हैं. विधायक रहते हुए उन्होंने संसद का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!