देर रात बेखौफ बदमाशों ने की युवक की पीट पीटकर हत्या

MS Malik
By
2 Min Read

हरिद्वार के रुड़की से बड़ी खबर आ रही है। यहां बदमाशों ने अंडे की ठेली लागाने वाले एक युवक की जान ले ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी आकाश उर्फ शालू पुत्र स्वामीनाथ रुड़की टॉकीज के पास अंडे की ठेली लगाता था। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक उसकी ठेली पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने आकाश के साथ मारपीट कर दी। विवाद में युवकों ने अंडे की ठेली लगाने वाले एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने बाल्टी से पीट पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस बीच युवकों ने आकाश पर पास में रखी बाल्टी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक निवासी गांव बिंडूखड़क, थाना झबरेड़ा और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!