देश में अम्नो शान्ति के लिए अनूठी पहल ‘आओ संकल्प लें’ कार्यक्रम का आयोजन

MS Malik
By
3 Min Read

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव का लिया संकल्प

जोधपुर। हमारा भारत देश विभिन्न रंगो के फूलों से सज़ा एक खूबसूरत गुलदस्ता है जहां हर फूल की अपनी एक अलग पहचान और महत्व है। मानो देश रेलगाडी का एक इंजन है और हम सभी जातियों व समुदायों के लोग इसके डिब्बे है इसीलिये सभी डिब्बों को समान रूप से एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ देते हुए देश रूपी इंजन को मजबूत करना होगा। तभी देश विकास के नये आयाम तय कर पायेगा। ये कहना है मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक का। वे बुझावड स्थित विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को ‘आओ संकल लें‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से कहा है कि हम देश में अम्नो शान्ति के लिए संकल्प ले की, हम हमेशा देश के लिए समर्पित रहेगें। राष्ट्र निर्माण में एक-दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ेगें। हम सब एक-दूसरे का आदर-सत्कार करेंगे। किभी भी धर्म की आस्था को किसी भी कीमत पर आंच नहीं आने देंगे और सभी धर्मो का मान-सम्मान करेंगे।

इस मौके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मोहम्मद साबिर, डॉ मोहम्मद आसिफ, यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन, डीन एकेडमिक्स डॉ इमरान खान पठान, फॉर्मेसी डीन पियुष शर्मा, एज्यूकेशन डीन डॉ समीना, आर्ट्स डीन डॉ इनाम इलाही, कॉमर्स डीन डॉ निरंजन बोहरा, साइन्स डिपार्टमेन्ट के एसोसियेट प्रोफेसर डॉ रईस, कम्प्यूटर डिपार्टमेन्ट एचओडी मोहम्मद इस्लाम, इंजीनियरिंग डिपार्टमेन्ट एचओडी दीपक बोहरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ तालेउज्जमन, डॉ साबरा कुरैशी, डिम्पल प्रजापत, डॉ मरजीना, अजीजुल हसन, मुमताज सय्यद, शहाबुद्दीन मेहर, किरण माथुर, किशनलाल, सदफ सिद्दीकी, डॉ अल्ताफ खान, डॉ ज्योति गुर्जर, डॉ मनु सिहं, डॉ लक्ष्मण राम बाला, डॉ सीमा परवीन खान, डॉ अब्दुल्लाह खालिद, मोहम्मद शाहिद, रेशमा बानो, सोहेब सिद्दीकी, डॉ रूचिका, डॉ फरहा, डॉ आमिर, डॉ अमीत माथुर, डॉ हिना सिद्दीकी, भावेश, नरगिस, अफसीन आरीफ, राजकुमार माथुर, नेहा विजय, समुय्या खान, रिषिराज माथुर, प्रहलाद बोहरा, विष्णुदास, जियाउलहक, साबिर अनीस, महेन्द्र सिंह, संकेत, चंदन गेरवा, भरत कुमार, रितिका, मोहम्मद आसिफ, राजूराम पटेल, जावेद शेख, लाइब्रेेरियन इमरान लोदी सहित समस्त संकायों के विद्यार्थी व स्टाफमेम्बर भी मौजूद रहे। अंत में सभी ने एक साथ जयहिन्द‘ का नारा लगाकर सामाजिक सद्भाव की सामुहिक शपथ ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!