देहरादून: अवैध रूप से शराब पिलाने वाले पांच रेस्टोरेंट संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस की कानून को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। रायपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में होटल/ रेस्टोरेंट में शराब परोसने वाले पांच मालिक/संचालको को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया है। सभी पांचों संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनयम के तहत पांच अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गए।

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में स्थित होटल/ ढाबों की आकस्मिक रूप से चेकिंग कर होटल / ढाबों में शराब पिलाने वाले मालिक/संचालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है। उक्त आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित होटल, रेस्टोरेंट में चेकिंग के लिए पुलिस टीम गठित कर मालदेवता, शेर गढ़, सहस्त्रधारा रोड, चुना भट्टा, रिंग रोड तथा रायपुर बाजार में होटल, रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई। पुलिस चैकिंग के दौरान पांच होटल / रेस्टोरेंट में ग्राहक शराब पीते हुए पाए गए, जिस पर पांचों होटल / रेस्टोरेंट मालिको को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्तः

1- रविंद्र पुत्र कबूल सिंह निवासी शेरकी माल देवता, उम्र 26 वर्ष, थाना रायपुर

2- अनिल भट्ट पुत्र सुरेश चंद्र भट्ट निवासी अपार रायपुर, उम्र 30 वर्ष

3- नीरज तनेजा पुत्र स्वर्गीय बलराम तनेजा निवासी रायपुर रोड चुना भट्टा तनेजा भवन, उम्र 34 वर्ष

4- रजत भंडारी पुत्र स्वर्गीय रविंद्र भंडारी निवासी विक्रम स्टैंड रायपुर देहरादून, उम्र 27 वर्ष

5- नितिन कुमार पुत्र बृजेश कुमार निवासी 65 ऋषि नगर सहस्त्रधारा रोड, उम्र 28 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!