देहरादून: एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, नेहरू कॉलोनी थाना इंचार्ज सस्पेंड

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने लापरवाही बरतने वाले थाना इंचार्ज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने नेहरू कॉलोनी थाना इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि बीते दिन 4 नवंबर को मुख्यमंत्री के दून विश्वविद्यालय परिसर, केदारपुरम में आयोजित इगास – 2022 कार्यक्रम में आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के दृष्टिगत निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दून यूनिवर्सिटी में आयोजित इगास कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान सीएम धामी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने कोतवाल और दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के दून विश्वविद्यालय परिसर, केदारपुरम में आयोजित इगास- 2022 कार्यक्रम में आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!