देहरादून: जोगीवाला चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कई दारोगाओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सब इंस्पेक्टरों के बंपर तबादले कर दिए है। जिसकी सूची और आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने सात उपनिरीक्षकों का नागरिक पुलिस में स्थानांतरण किया है। साथ ही एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। आइए जानते है किसे क्या जिम्मेदारी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह ने जिले के चार चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया है। सभी उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि सभी तत्काल नवनियुक्ति स्थान के लिए रवाना होंने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। साथ ही कुछ एसएसपी द्वारा जोगीवाला चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई कुछ दिन पहले देर रात जोगीवाला बैरियर चेकिंग के दौरान ट्रक का चालान करने के बाद जोगीवाला चौकी इंचार्ज बलबीर डोभाल द्वारा ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष से मारपीट के मामले में की गई है।

इनके हुए तबादले

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!