देहरादून: दुकान में बम धमाके से छह घायल, SSP, फायर ब्रिगेड मौके पर

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रायपुर क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान में बम फटने की घटना बताई जा रही है जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस घटना में 6 लोगों के घायल होने की सूचना हैं। घटनास्थल पर तत्काल CFO, FSO के अलावा पुलिस टीम भी पहुंच चुकी हैं। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है साथ ही घटना की जांच की जा रही है।

प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार रायपुर स्थित किद्दुवाला में कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट होने से छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में एक व्यक्ति का हाथ अलग हो गया। कुल 6 लोग घायल बताए जा रहें हैं, जिसमे से तीन से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। किद्दुवाला में रमेश खड़का की दुकान है। जहां पर शुभम कबाड़ी की दुकान चलाता है। दुकान में कबाड़ी शहर से कूड़ा लाकर बेचते हैं। कबाड़ में आर्मी एरिया से डीफ्यूज मोर्टार आया था जिसे तोड़ने का काम चल रहा था। अचानक उसमे ब्लास्ट हो गया। पुलिस कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से दून अस्पताल में लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!