देहरादून में देर रात बेकाबू डंपर ने बाईक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत एक घायल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शनिवार देर रात रांगड़वाला तिराहा पण्डितवाड़ी में डंपर संख्या UK07CA 7997 की जो देहरादून से विकासनगर जा रहा था ,प्रेमनगर की और से आने वाली मोटरसाइकिल संख्या UK10A2269 में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार (1)संतोष प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद निवासी निवाल गांव पोस्ट ऑफिस मेड थाती घनसाली उम्र 30 वर्ष व (2)अभिषेक भट्ट पुत्र ललिता प्रसाद भट निवासी डुंडा थाना डुंडा उत्तरकाशी उम्र 23 वर्ष। गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको उपचार के लिये अस्पताल ले गए जहां दोनों की मृत्यु हो गयी तथा डंपर चालक संजय पुत्र नैन सिंह निवासी हरबंसवाला थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश के दोनों पैर और सिर पर सामान्य चोट हैं। डम्फर की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा पेड़ भी सड़क पर गिर गया पेड़ को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू किया गया। मृतक के परिजनों को सूचित करा दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!