देहरादून में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 थी तीव्रता

MS Malik
By
2 Min Read

देहरखदून। राजधानी देहरादून में 3.8 तीव्रता का भूकंप आने से हड़कंप मच गया है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप आज मंगलवार को करीब दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 थी।

हालांकि इस भूकंप में किसी के घायल होने, जानमाल के नुकसान या फिर संपत्ति के नुकसान की कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आयी है. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र देहरादून ही था, इससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 24 जुलाई को देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, केंद्र जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में था. हालांकि इस भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी. बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील है. उत्तराखंड भूकंप के जोन 5 में आता है।

IIT रुड़की ने बनाया उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप
आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों की टीम ने उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप (Earthquake Alert App) बनाया है, जोकि 5.5 तीव्रता का भूकंप आने पर अलर्ट करेगा. उत्तराखंड में भूकंप आने पर मौजूदा समय में 71 सायरन और 165 सेंसर लगे हैं. देश में पहली बार ऐसा मोबाइल एप उत्तराखंड में बनाया गया है जो भूकंप आने से 20 सेकंड पहले न सिर्फ चेतावनी देगा बल्कि भूकंप आने के बाद फंसे लोगों की भी लोकेशन बताएगा।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तराखंड सरकार और आईआईटी रुड़की की टीम के द्वारा उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप बनाया गया है. आईआईटी रुड़की इस पर पिछले चार साल से काम कर रहा था. उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप मोबाइल पर डाउनलोड कर के कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर सकता है. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि भूकंप आने से जानमाल के नुकसान को कम किया जा सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!