देहरादून: युवा कांग्रेस ने राजधानी में निकाली भारत जोड़ो यात्रा

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। रविवार को महानगर युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। यात्रा क्वालिटी चौक से घंटाघर होते हुए इल्लाहमुल्लाह बिल्डिंग, कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर समापन किया गया। भारत जोड़ो यात्रा में सैकड़ो युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और आपसी भाईचारे ,शांति, सौहार्द का संदेश आम जनता को देने का काम किया। इस मौके पर युवाओं ने एक स्वर में नारा दिया गया नफरत छोड़ों भारत जोड़ो।

बीते दिनों बेंगलुरु में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में तय हुए कार्यक्रमों के तहत इस भारत जोड़ो यात्रा का देहरादून महानगर में आयोजन किया गया था। महानगर देहरादून में हुई भारत जोड़ो यात्रा का समापन शहीद स्मारक में पहुंच कर उत्तराखण्ड के शहीदों को नमन कर किया गया और पूरा शहीद स्मारक परिसर उत्तराखंड के शहीद अमर रहे ,जय उत्तराखण्ड के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर बोलते हुय प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने कहा कि हर जिले में नियमित तौर पर भारत जोड़ो यात्रा होती रहेगी और जिस संदेश को लेकर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा प्रारम्भ की थी उसको उत्तराखण्ड के कोने कोने में पहुंचाने का कार्य युवा कांग्रेस करेगी। प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा रही है जिसने सभी वर्ग,जाती के लोगो को प्रेम सूत्र में पिरोने का कार्य किया है।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश में आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द की भावना उत्पन हुई है।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी,पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, मीडिया प्रभारी शिवा वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट(बंटू), महासचिव नवीन रमोला रोबिन त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई विकास नेगी, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस एडवोकेट देवेश उनियाल, जिला उपाध्यक्ष मोहित मेहता, स्वाति नेगी, नवनीत सती, गिरीश पपनै, सिद्धार्थ (सिद्धू), सिद्धांत, प्रदेश प्रवक्ता अमनदीप सिंह बतरा, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई परवादून प्रकाश नेगी (बाला), प्रदेश महासचीव प्रियांस छाबड़ा, राजपुर विधानसभा अध्यक्ष सागर सेमवाल, सुधांशु पुण्डीर,धर्मपूर विधानसभा अध्यक्ष वसीम, कैन्ट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिरला आदि उपस्तिथ थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!