देहरादून : राजधानी में 24 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूल समाप्त की जीवन लीला

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में 24 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आज रविवार को करीब साढ़े तीन बजे 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि धूलकोट जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। इस सूचना पर मौके पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा, वहां जा कर पता चला कि एक युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृत युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृत युवक की पहचान अक्षय कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी मसूरी कैंट मसूरी देहरादून के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को सम्पर्क कर मृतक के शव की मौके पर वीडियोग्राफी कर पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी मृत युवक के शव को सुभारती हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है, कल पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की जायेगी। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!