देहरादून: शराब पीने और हुड़दंग करने वाले 12 युवक गिरफ्तार, 20 का कटा चालान

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में शराब पीने और हुड़दंग करने के आरोप में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 12 युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि 20 लोगो के खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई है। ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने मालदेवता व सोडा सरोली स्थित नदी में शराब पीने व हुड़दंग करने वाले 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य 20 व्यक्तियों का चालान कर 9,000/- रूपये जुर्माना वसूला गया है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गई।

बता दें कि पुलिस द्वारा पर्यटक स्थल मालदेवता व सोडा सरोली मे सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल ढाबा व सोंग नदी मे अभियान चलाकर कर प्रभावी चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान सोंग नदी में शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग करते हुये कई व्यक्ति पाये गये। जिस पर पुलिस टीम प्रभावी कार्यवाही करते हुये मालदेवता सोंग नदी मे शराब पीने वाले व हुड़दंग करने वाले 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, तथा 20 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर उनसे 9,000/- रूपये जुर्माना वसूला गया। सभी व्यक्तियों द्वारा अपनी गलती मानी। सभी को दोबारा ऐसा न करने की नसीहत दी गई।

पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन मर्यादा के तहत पर्यटक स्थलों पर शराब पीने वालों, हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हुए हैं। निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर पर्यटक स्थल मालदेवता व सोडा सरोली में ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु पुनः 02 टीम गठित की गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!