धर्म परिवर्तन कर की प्रेमी से शादी, अब दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर, देखें वीडियो

MS Malik
By
3 Min Read

जिस प्रेमी के प्यार में रुखसार से बन गई माही, लव मैरिज करके कुछ दिन बाद ही प्रेमी से पति बने शेखर ने साथ छोड़ा

जीजा को परोसना चाहता था पत्नी, अब इंसाफ की गुहार लगाते हुए प्रेस वार्ता कर आत्मदाह की दे रही चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में पति के जुल्म और सितम से तंग आकर इंसाफ की आस लिए छह माह से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही पीड़ित महिला को इंसाफ नहीं मिल रहा पा रहा है। पीड़ित ने खाकीधारी रक्षकों पर भी सुनवाई न करने का आरोप लगाया हैं। पीड़ित महिला ने वर्ष 2021 में मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। पीड़ित महिला ने इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

नई मंडी मुज़फ्फरनगर निवासी रुकसार ऊर्फ माही गर्ग ने मुज़फ्फरनगर मीडिया सेंटर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपना पिछले तीन सालों में पति द्वारा दी गई यातनाओं के बारे में बताया, वही पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को भी आप बीती से अवगत कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला का आरोप हैं कि नई मंडी निवासी शेखर गर्ग से करीब तीन साल पूर्व प्रेम प्रसंग हो गया था, मगर दोनों के दरमिया अलग अलग समुदाय की दीवार आ रही थी, जिसको तोड़ने एवं एक दूसरे के होने के लिए रुकसार ने हिंदू धर्म अपना लिया और रुकसार से माही बन शेखर की हो गई।

रूखसार का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही शेखर माही से दूरियां बनाने लगा। रुकसार ऊर्फ माही ने जब रिश्तों में बढ़ रहीं दूरियों का कारण पूछा तो शेखर ने तलाक देने की बात कही। आरोप है कि तभी से शेखर अपने जीजा के साथ मिलकर रुखसार ऊर्फ माही को जान से मारने का षडयंत्र रच रहा हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसको धमकी भरे फोन भी कई बार आ चुके हैं। आरोप है कि शेखर अपने जीजा के साथ संबंध बनाने के लिए भी कई बार दबाव बना चुका है। पीड़ित महिला का कहना है कि शेखर की बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़ित रुखसार उर्फ माही ने पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन पर भी कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पिछले छह महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर केवल इस आस को लेकर काट रही है कि उसको कभी न कभी तो इंसाफ मिलेगा मगर कोई किसी प्रकार का इंसाफ तो दूर की बात है, आश्वासन भी खाकी धारियों के द्वारा नहीं दिया गया है जिससे क्षुब्ध होकर पीड़ित महिला ने इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!