धोखाधड़ी से जमीन बेचने खरीदने वालों के साथ ही संलिप्त कर्मचारियों पर भी होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिले में भूमि धोखाधड़ी (लैंडफ्रॉड) के प्रकरणों के संबंध में बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिये गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को कब्जा मुक्त करते हुए तारबाड़ कर कब्जा प्राप्त करने के निर्देश दिए तथा जो भूमि कब्जामुक्त की गई है उन पर तत्काल तारबाड़ कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि धोखाधड़ी कर भूमि क्रय विक्रय कराने वालों पर भी प्राथमिकी दर्ज की जाए तथा संलिप्त कार्मिकों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, एसडीएम डोईवाला युक्ता मिश्रा, तहसीलदार ऋषिकेश अमृता शर्मा सहित संबंधित विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!