नगर पालिका चेयरमैन से निजी विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। विकासनगर में ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एनवायरनमेंट के अध्यक्ष भास्कर चुग ने सोमवार को नगर पालिका परिषद विकासनगर के अध्यक्ष बॉबी नौटियाल को एक ज्ञापन सौंपकर नगर क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग्स व यूनिपोल्स को हटाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि निजी एडवर्टाइजिंग एजेंसियों के पक्ष में नगर पालिका प्रशासन द्वारा नीलामी प्रक्रिया के तहत नेशनल हाइवे पर होर्डिंग्स लगाने की अनुमति दी गई थी जिसकी अवधि सितंबर 2025 तक है, लेकिन नगर पालिका की ओर से पीडब्ल्यूडी / राजमार्ग पर विज्ञापन लगाने की कोई अनुमति नहीं ली गई। ज्ञापन में नेशनल हाइवे एक्ट 2002 की धाराओं 24, 38 और 39 का हवाला देते हुए कहा गया है कि बिना लिखित अनुमति के राजमार्ग भूमि पर कोई भी होर्डिंग, पोल, पोस्टर या विज्ञापन नहीं लगाया जा सकता, ऐसा करने पर दंड का भी प्रावधान है।

भास्कर चुग ने ज्ञापन में यह भी कहा कि अनाधिकृत होर्डिंग्स और यूनिपोल्स न केवल यातायात में बाधा डालते हैं बल्कि आमजन के जीवन के लिए भी खतरा बनते हैं। पहले भी माननीय सूचना आयोग के आदेश पर इस तरह के होर्डिंग्स और यूनिपोल्स हटाए जा चुके हैं, मगर धनार्जन के लालच में कुछ लोग फिर से नियम तोड़कर इन्हें लगाने लगे हैं।

संगठन ने मांग की है कि जिन होर्डिंग्स और यूनिपोल्स की अनुमति नगर पालिका द्वारा दी गई है, उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए और भविष्य में भी ऐसी नीलामी / अनुमति न दी जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!