साईं मंदिर चौक पर चाय की दुकान में चोरी, गैस सिलेंडर और बीड़ी-सिगरेट की पेटी ले उड़े चोर

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर चौक पर एक चाय की दुकान में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। यह दुकान गीता सिगदर महिला चलाती हैं। सुबह जब गीता दुकान पर पहुंचीं तो उन्होंने पाया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और भीतर से कई सामान गायब हैं।

चोर दुकान से एक गैस सिलेंडर, हजारों रुपए की बीड़ी-सिगरेट की पेटी, और कई बर्तन उठा ले गए।

पीड़िता गीता ने राजपुर थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने संदेह जताया है कि चोरी की इस वारदात में इलाके के ही नशेडी प्रवृत्ति के दो स्थानीय युवक शामिल हो सकते हैं।

पीड़िता गीता ने कहा — “मैं मेहनत-मजदूरी करके इस ठेली नुमा खोखे से गुज़ारा करती हूँ। चोरों ने गैस सिलेंडर और बीड़ी-सिगरेट की पेटी के साथ ही कई बर्तनों पर भी हाथ साफ कर दिया है। जिससे उनका काफी नुकसान हो गया। पीड़िता ने बताया कि इस चोरी से मुझे आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस से मेरी यही गुज़ारिश है कि चोरों को जल्द पकड़ा जाए, ताकि दोबारा ऐसी वारदात न हो।” गीता ने बताया कि दोनों युवकों में से एक युवक पहले भी मेरी दुकान पर दो बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!