परमाणु ऊर्जा विभाग में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान ( आइपीआर) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। संस्थान द्वारा 7 अप्रैल 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन (संख्या 02/2022) के अनुसार एमटीएस के 31 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आईपीआर की ऑफिशियल वेबसाइट ipr.res.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन एप्लीकेशन पेज पर आ सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती अस्थाई आधार पर की जानी है और उसकी अवधि 2 वर्षों की होगी। अवधि को संस्थान की जरूरत और उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। आईपीआर एमटीएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को ₹200 का शुल्क देना होगा जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा।अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

आईपीआर द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एमटीएस पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटर्न एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। रिटर्न एग्जाम में एमसीक्यू और डिस्क्रिप्टिव क्वेश्चन पूछे जाएंगे। एमसीक्यू प्रश्न सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित/संख्यात्मक और कंप्यूटर तथा तर्कशक्ति विषयों से होंगे। वहीं डिस्क्रिप्टिव क्वेश्चन की परीक्षा में पत्र लेखन, पत्राचार कौशल और हिंदी/अंग्रेजी अनुवाद से संबंधित प्रश्न होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!