सामने आई दिल दहला देने वाली घटना, पति की हत्या कर पति का कटा सिर लेकर थाने पहुंची महिला

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पिथौरागढ़ के पास झूलाघाट से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए पाठल से अपने पति का सिर काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पति का कटा हुआ सिर लेकर पत्नी थाने जा पहुंची और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। महिला के हाथों में कटा सिर देखकर एक बार को पुलिस के भी पसीने छूट गए। पुलिस स्टेशन में महिला ने घटना की वारदात को कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक प्रकाश जोशी ने बताया कि महिला चुम्मा थापा और उसके पति नारायण थापा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में चुम्मा ने दरांती से अपने पति की गर्दन काट डाली। इसके बाद पत्नी अपने पति का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई। दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वही हैरान रह गया।

बेरहमी से पति की हत्या करने का महिला की आंखों में ज़रा भी पछतावा नहीं दिख रहा था। झुलाघाट में हाथ में एक आदमी का कटा से लेकर थाने की ओर जाती महिला को देख पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया और उसके बाद कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। थाने पहुंची महिला ने कहा था कि उसने अपने पति की हत्या की है और अब आत्मसमर्पण करना चाहती है। पुलिस ने महिला से जुर्म करने के पीछे की वजह जाननी चाहिए परंतु महिला ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। पति को मौत के घाट उतारने वाली महिला के चेहरे पर पति की हत्या का जरा भी मलाल नहीं दिख रहा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!