पलटन बाजार, धामावाला, मच्छी बाजार में दोपहिया वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

MS Malik
By
3 Min Read

धनतेरस व दीवाली के लिए मंगलवार से शहर के यातायात रूट में होगा बदलाव

देहरादून। 2 नवंबर मंगलवार से शुरू हो रहे धनतेरस व दीवाली के मौके पर बाज़ारों व शहर की सड़कों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने को शहर यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित रूट प्लान में बदलाव करते हुए यातायात को डायवर्ट किया गया है व सभी दो पहिया व चौपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने के निर्देश जारी किए है।

नए रूट प्लान प्रभावी करने के अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा आम जनता को असुविधा से बचने को लोगों से चौपहिया वाहनों की जगह दोपहिया वाहनों को इस्तेमाल करने की अपील की है।

नए रूट प्लान के मुताबिक पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमण्डी स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिये पूर्ण रूप से जीरो जोन किया गया है जिसमे केवल पैदल यात्री को ही प्रवेश करेंगे। रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
घण्टाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में राजपुर रोड की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएन्ट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं दर्शनलाल से घण्टाघर की ओर आने वाले यातायात को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा। धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव को नियंत्रित करने को माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

खरीदारी को आये ग्राहकों के वाहनों को शहर में विभिन्न पार्किंग स्थल बनाये गए है जिसमे सुभाष रोड से आने वाले वाहनों के लिये सेन्ट जोसेफ स्कूल, सुभाष रोड पर वन- साईड एन्गुलर पार्किंग ,राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिये एम0डी0डी0ए0,गांधी पार्क के सम्मुख,एश्ले हाल आदि क्षेत्रों में पार्किंग दी गयी है। वहीं धर्मपुर क्षेत्र के लिए रेसकोर्स रोड वन साईड पार्किंग,बन्नू स्कूल ,चकराता रोड से आने वाले वाहनों के लिये जनपथ मार्केट, बिन्दाल। सहारनपुर रोड, प्रिन्स चौक, गांधी रोड से आने वाले वाहनों के लिये नगर निगम कार्यालय, राजीव गांधी शापिंग कॉम्पलेक्स पार्किंग,पुराना बस अड्डा, यातायात कार्यालय आदि की पार्किंग में व्यवस्था की गई है।

यातायात अधिक बढ़ने पर यह रहेगा विक्रमो का रूट

1.राजपुर रोड से ओरिएन्ट चौक- ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड, बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर की ओर जायेंगे।

2.रायपुर रोड से दर्शनलाल चौके- सर्वे चौक से वापस रायपुर।

3.03 नम्बर विक्रम वाहन रिचीरिच तिराहे से आई0जी0 कट, दून चौक, एम0के0पी0 चौक से होते हुये वापस रिस्पना की ओर* भेजे जायेंगे।

  1. 05, 08 नम्बर विक्रम वाहन रेलवे गेट आ सकेंगे एवं यहीं से वापस जायेंगे।
  2. 06 , 07 व 09 नम्बर विक्रम वाहन बिन्दाल पुल तक आ सकेंगे एवं यहीं से वापस जायेंगे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!