पल्टन बाज़ार होगा CCTV कैमरों से लैस, डीएम साहब ने दिए निर्देश

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पल्टन बाजार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों की लंबी समय से चल रही मांग पर त्वरित एक्शन लिया। 15 हाईटैक सीसीटीवी कैमरों की स्थापना की स्वीकृति दी गई है, जिससे बाजार की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। डीएम और एसएसपी ने मिलकर बाजार का निरीक्षण किया और पिंक बूथ के बाद अब सीसीटीवी सिस्टम से सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। व्यापारियों ने डीएम के इस निर्णय का आभार व्यक्त किया है।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मोटरसाईकिल से शहर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पल्टन बाजार का भी निरीक्षण किया गया था, तथा सीएनआई चौक के पास पिंक बूथ स्थापित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक नगर को दिए गए थे, जिसके लिए जिलाधिकारी ने लगभग 1.37 लाख की धनराशि स्वीकृत पूर्व में ही कर दी गई है। अब पिंक बूथ के बाद सीसीटीवी से लैस हो जाएगा पल्टन बाजार।

पल्टन बाजार व्यापारिक संगठनों ने जिलाधिकारी से मुलाकार कर उनकी कई वर्षाे से पल्टन बाजार में सुरक्षा के दृष्टिगत बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की चली आ रही मांग पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल स्वीकृति दिए जाने तथा जनमानस की सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े संवेदनशील मामलों पर त्वरित एक्शन लेने की कार्यप्रवृत्ति को व्यापारियों ने सराहा तथा जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ज्ञातब्य है कि व्यापारियों की विगत कई वर्षाे से पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरै लगाने की मांग थी जिसके लिए वे स्मार्ट सिटी से लेकर कई स्तरों पर अनुरोध कर चुके थे, किन्तु इस पर किन्ही कारणों से निर्णय नही हो पाया था, जिलाधिकारी के सम्मुख उन्होंने अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर स्वीकृति देते हुए पुलिस विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा तथा अन्टाईड फंड से धनराशि स्वीकृति प्रदान करने की सहमति दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!