पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 324 मकान मालिकों पर 32 लाख से अधिक का जुर्माना

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी पुलिस लगातार सत्यपान अभियान चला रही है। रविवार को देहरादून स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर राजधानी पुलिस द्वारा खराब मौसम के बाबजूद पूरे जिले में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। वहीं इस अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा पी०ए०सी० को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी / ठेली वालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 3064 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 324 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 32 लाख 40 हज़ार ₹ का जुर्माना वसूला गया।इस अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 215 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई, साथ ही 168 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 49250/-₹ का जुर्माना को वसूला गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!