भाजपा के एक और कद्दावर नेता का चुनाव लड़ने से इंकार, वापस ली अपनी दावेदारी

MS Malik
By
3 Min Read

नई दिल्ली। गायक और अभिनेता पवन सिंह के पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से मना करने के बाद गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। नितिन पटेल ने अपनी दावेदारी वापस लेने की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की है।

नितिन पटेल गुजरात के बड़े नेता हैं। उनके पास गुजरात के चार मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का अनुभव है। नितिन पटेल ने मेहसाणा सीट से अपने दावेदारी वापस ली है। बीजेपी ने शनिवार को राज्य की 15 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। बीजेपी ने अभी मेहसाणा लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं किया है।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पटेल ने लिखा कि कुछ कारणों से मैने मेहसाणा लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में अपनी उम्मीदवारी की थी। प्रदेश की कई लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है और मेहसाणा लोकसभा सीट की चयन प्रक्रिया अभी भी जारी है। उससे पहले ही मैं भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपनी उम्मीदवारी वापस लेता हूं।

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने चार भोजपुरी अभिनेताओं पर दांव लगाया है। इनमें से भोजपुरी के पावर स्टार अभिनेता पवन सिंह ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के दूसरे दिन ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया। भाजपा ने जिन चार भोजपुरी अभिनेताओं पर दांव लगाया है उसमें से तीन दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन पहले से ही भाजपा के सांसद हैं। वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है। लेकिन, पवन सिंह ने इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल के जरिए ऐलान किया कि वह इस सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।


पवन सिंह ने रविवार को एक्स पर लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास कर आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।”
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना यह संदेश टैग किया है।

इससे पहले शनिवार को पवन सिंह ने भाजपा द्वारा आसनसोल से लोकसभा का टिकट दिए जाने पर लिखा था, ”शीर्ष नेतृत्व को दिल से धन्यवाद।”
उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े का आभार व्यक्त किया था। पवन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले हैं। भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से टिकट दिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!