पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच जुआरी पकड़े; हजारों की नगदी और ताश के पत्ते बरामद

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

शिव मंदिर के पास बगीचे में चल रहा था जुए का खेल, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून। कोतवाली पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुए के खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शिव मंदिर पृथ्वीपुर के पास बगीचे में जुआ खेल रहे पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 8,150 रुपये की नगदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली विकासनगर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि पृथ्वीपुर स्थित शिव मंदिर के पास बगीचे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 8,150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशरफ पुत्र अकबर अली (52 वर्ष), गालिब पुत्र कल्लू (40 वर्ष), सुनील पुत्र मायाराम (38 वर्ष), जीशान पुत्र नसीम अहमद (39 वर्ष) और शोएब पुत्र खलील (28 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अशरफ और गालिब नूर बस्ती बुलाकीवाला के निवासी हैं। सुनील बरोटीवाला (पृथ्वीपुर खेड़ा) का रहने वाला है, जबकि जीशान और शोएब बुलाकीवाला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। सभी आरोपी जनपद विकासनगर क्षेत्र के निवासी हैं।

धारा 13-G एक्ट में मुकदमा दर्ज
मामले में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मु0अ0सं0-236/2026, धारा 13-G एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने बरामद नकदी और ताश के पत्तों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और सूचना मिलने पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!