पुलिस ने किया राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा, ऑर्किड पार्क से दो अभियुक्त गिरफ्तार

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

निर्माणाधीन मकान में सो रहे केयर टेकर की जेब से पैसे व मोबाइल चोरी करते समय उसके जाग जाने तथा विरोध करने पर सरिये से वार कर की थी उसकी हत्या

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी चोरी की नीयत से हैलीपेड के पास एक निर्माणाधीन मकान में घुसे थे और वहां सो रहे व्यक्ति की जेब से मोबाइल एवं नगदी निकाल रहे थे इस दौरान उक्त व्यक्ति की नींद खुल गई जिसके बाद दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

 

बृहस्पतिवार को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में केयरटेकर का काम कर रहे व्यक्ति जर्रार अहमद पुत्र मुशर्रफ निवासी मोहल्ला कैतवाड़ा, ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 68 वर्ष संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में पडा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची, घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी ने भी घटनास्थल पर जाकर घटना के सम्बंध में जानकारी ली।

मौके पर एक व्यक्ति निमार्णाधीन मकान में बने टीम शेड में चारपाई पर मृत अवस्था में पडा था, जिसके सिर पर चोट के निशान थे तथा नाक-मुंह से खून बह रहा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच की गई, घटना के सम्बंध में निमार्णाधीन साइट के ठेकेदार तोसीफ अहमद पुत्र मगंता हसन द्वारा मृतक की हत्या किये जाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू की गई।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अलग- अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमो द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करते समय घटना स्थल के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिये, जिनकी पहचान के लिए मुखबिर को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01: प्रवीन रावत उर्फ अमन तथा 02: पवन कुमार को राजपुर क्षेत्र में आर्चिड पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण
अभियुक्तो से सख्ती से पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिये चोरी-चकारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दिनांक 27-08- 2025 की रात्रि लगभग 02 बजे दोनो अभियुक्त पैदल-पैदल सहस्त्रधारा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की साइट पर चोरी की नीयत से पहुंचे, मौके पर निर्माणाधीन साइट पर एक व्यक्ति टिन शेड में सो रहा था। अभियुक्तों द्वारा टिन शेड के अन्दर जाकर उक्त व्यक्ति की जेब से मोबाइल फोन तथा 650 रू0 निकाल लिये। इस दौरान उक्त व्यक्ति की नींद खुलने पर उसके द्वारा अभियुक्त पवन कुमार को पकड लिया गया, जिस पर दोनो अभियुक्तों ने पास पडे लोहे के सरिये से उक्त व्यक्ति पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा पैसे व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गये। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे के सरिये को पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- प्रवीन रावत उर्फ अमन पुत्र मदन रावत, निवासी चालन गांव, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, उम्र 19 वर्ष

2- पवन कुमार पुत्र तिलक राम, निवासी काठबंगला, थाना राजपुर, उम्र 19 वर्ष

बरामदगी:-
01: मृतक का मोबाइल फोन
02: घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया

पुलिस टीम
1- उ0नि0 शैकी कुमार, थानाध्यक्ष राजपुर
2- व0उ0नि0 विजेंद्र कुमार,
3- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
4- कां0 विशाल
5- कां0 प्रदीप असवाल
6- का0 अमित भट्ट
7- कां0 आशीष, एसओजी देहरादून

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!