पुलिस विभाग में दारोगाओं को मिला प्रमोशन, देखें सूची

9

 

पुलिस विभाग ने दारोगाओं को पद्दोन्नति देकर निरीक्षक बना दिया है। लंबे समय से दारोगा पद्दोन्नति की राह देख रहे थे। पिछले दिनों निरीक्षकों को डिप्टी एसपी बनाया गया था, जिसके चलते निरीक्षकों के पद खाली हो गए थे। अब सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पद्दोन्नति सूची जारी कर दी है।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 27 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं 05 उप निरीक्षक अभिसूचना कुल 32 को निरीक्षक नागरिक पुलिस व निरीक्षक अभिसूचना के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।