पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता साहब सिंह सैनी मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीति में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपायक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि लालढांग विधानसभा से 2002 में कांग्रेस प्रत्याशी तथा पूर्व काबीना मंत्री साहब सिंह सैनी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। चाहे लोकसभा चुनाव हों, या विधानसभा चुनाव भाजपा ने झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि साहब सिंह सैनी एक कद्दावर नेता हैं और उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि साहिब सिंह सैनी एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।

साहिब सिंह सैनी के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व रेंजर सतपाल सैनी, टीका राम सैनी, सत्यपाल सैनी प्रधान, कर्म सिह सैनी, परिक्षित सैनी, विजय सिंह सैनी, विपिन सैनी, वेदपाल सिंह, दीपक सैनी, सूबेदार विजेन्द्र सिंह सैनी, नरेश सैनी, आशीष सैनी, कृष्णलाल सैनी, वृजपाल सैनी, दीपक सैनी, प्रीतमसिंह सैनी, कदम सिंह सैनी, राज सिंह सैनी, डा0 राजेश सैनी, रफल सिंह सैनी, तालम सैनी, रतनलाल सैनी आदि शामिल थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देहरादून पर्यवेक्षक सुरेश चंदेल, पूर्व सांसद राजेन्द्र बाडी, प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह चैहान, पूर्व महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, एडवोकेट मुस्तफा, प्रदेश सचिव शांति रावत, नरेशानन्द नौटियाल, रघुवीर सिह बिष्ट, आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!