पूर्व पार्षद की हत्या से मचा हड़कंप, घटना के बाद हत्यारे ने किया आत्म समर्पण

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले हत्यारों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आपको बता दें काशीपुर पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी की हत्या फावड़े से काटकर निर्ममता से करने के बाद हत्यारे ने पुलिस के समक्ष फावड़े समेत आत्मसमर्पण कर दिया है।

इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई, हत्या करने की वजह भी खुलकर सामने नहीं आई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दूसरी ओर पुलिस घटनास्थल पर जाकर घटना की जांच शुरू कर दी। बरहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई और, हत्या करने वाले आरोपियों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। हत्या करने वाले का नाम टेकचंद बताया गया है। हत्या के पीछे क्या कारण थे इस पर पुलिस की मृतक पूर्व पार्षद के परिजनों से पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पायेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!