प्रदीप कुमार सहित सात सब इंस्पेक्टर प्रोन्नत होकर बने इंस्पेक्टर, देखें सूची

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पुलिस विभाग की 21 जून को हुई विभागीय चयन कमेटी में लिए गए फैसले के बाद सात पुलिस सब इंसेक्टर के निरीक्षक पद पद पर प्रोन्नत किये गए हैं।

पदोन्नति के बाबत हाईकोर्ट उच्च न्यायालय में राज जुयाल बनाम उत्तराखण्ड सरकार की दायर याचिका में दिए गए निर्णय के आलोक में चयन कमेटी की बैठक की गई थी। उत्तराखण्ड शासन के पत्र संख्या: 293 / XX-7/2021-01(14) /2020 दिनांक 31-05-2021 में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना) सेवा नियमावली 2018, उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना) (संशोधन) सेवा नियमावली 2019 एवं उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना) (संशोधन) सेवा नियमावली 2021 में निहित प्राविधानों के अनुसार उप निरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया के परिप्रेक्ष्य में मुख्यालय के समसंख्यक कार्यालय झाप दिनांक: 21-06-2021 द्वारा गठित विभागीय चयन समिति द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर निम्नलिखित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को तत्काल प्रभाव से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान किये जाने के आदेश पारित किये गये हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!