ग्रीन वैली ने जीता फाइनल मैच

MS Malik
By
2 Min Read



युवाओ को नशे के प्रति जागरूक करने और उनको खेलने के लिये प्रेरित करने के लिये ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी मे क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जिला पंचायत सदस्य चौधरी सुदेश प्रधान ने फिता काटकर किया। उन्होने कहा कि आज का युवा नशे की दलदल मे फंसता जा रहा है।नशा शरीर को खोखला तो कर ही देता है साथ ही जीवन भी बर्बाद हो जाता है। युवाओ को इससे बचने के लिये खेल के मैदान मे आना चाहिये।
खेड़ा अफगान के ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर आयोजित पांच मैचो की सीरीज का फाइनल मैच सदभावना क्रिकेट एकेडमी अंबेहटा व ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें पहले खेलते हुए ग्रीन वैली क्रिकेट टीम ने 40 ओवर में 224 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदभावना क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 141 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह यह मैच ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 86 रनो से जीत हासिल की। शानदार गेंदबाजी की बदौलत 5 विकेट लेने वाले समद सैफी को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के कोच अर्जुन सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान विक्की चौ, सचिन कुमार, अनूप प्रधान, लक्ष्य चौ. इस्लाम ठेकेदार, दानिश खान, सौरभ धीमान आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!