प्रधानमंत्री के जन्मदिन के विज्ञापन में एसएसपी का फोटो लगाने वाला प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

अपने निजी लाभ के लिये एसएसपी देहरादून की फोटो को कूटरचित तरीके से विज्ञापन के माध्यम से प्रसारित करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

आमजन मानस को भ्रमित करने के उद्देश्य से अधिकारियों के संग अपनी पहचान का दिखावा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी: एसएसपी

देहरादून। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा अपनी फर्म की ओर से अखबारों में प्रकाशित कराए गए विज्ञापन में देहरादून जिले के पुलिस कप्तान की फोटो लगाने के मामले में आरोपी अमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रॉपर्टी डीलर द्वारा विज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के पद को गलत तरीके से प्रकाशित करने पर दर्ज हुए मुकदमे के बाद प्रॉपर्टी डीलर को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना नेहरु कालोनी पुलिस द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम देहरादून द्वारा निर्गत दो गैरजमानती अधिपत्र की तामीली में एक अभियुक्त अमित सिंह को अन्तर्गत धारा 138 एनआई एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के फोटो को कूटरचित तरीके से विज्ञापन के माध्यम से प्रसारित करवाया गया था, जिसके संबंध में उसके विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में अभियोग पंजीकृत किया गया था, इसके अतिरिक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर तथा राजपुर में भी धोखाधड़ी से संबंधित अभियोग पंजीकृत है, जिनमें भी अभियुक्त के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त
अमित सिंह पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी 103 ओल्ड नेहरू कॉलोनी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!