राजधानी के होटल ढाबों में शराब पिलाना पड़ा महंगा, चार मालिक गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

राजधानी देहरादून पुलिस ने रायपुर पुलिस की होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में शराब पिलाने वाले मालिक व संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 मालिक व संचालकों को गिरफ्तार किया है।

देहरादून। रायपुर पुलिस ने मयूर विहार, रायपुर, चूना भट्टा तथा मालदेवता क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट्स, होटल और ढाबों में चेकिंग की गई, संचालको द्धारा ग्राहकों को अपने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में शराब पिलाये जाने पर सभी संचालकों को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर अलग-अलग मुकदमें दर्ज किये गए।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त
1- राहुल पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी अपर अधोईवाला उम्र 27 वर्ष।

2 -सुरेंद्र भारद्वाज पुत्र शमशेर भारद्वाज निवासी जैन प्लॉट वाणी विहार रायपुर।

3- सचिन कुमार पुत्र बृजेश कुमार निवासी ऋषि नगर रायपुर ।

4 -रामपाल पुत्र बलवीर निवासी जमोला टिहरी गढ़वाल थाना मुनि की रेती।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!