प्रो. नीतिका कौशल को राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार मिलने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। सुभारती विश्वविद्यालय, देहरादून की डीन एवं प्रोफेसर नीतिका कौशल को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में “एक्सीलेंस इन मेडिकल एजुकेशन” के लिए राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में 8 जुलाई 2025 को प्रेमनगर स्थित आर्य समाज मंदिर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आयोजन प्रेमनगर व्यापार मंडल, सीनियर सिटिज़न सोसायटी, मंदिर समिति, लायन्स क्लब और अन्य स्थानीय संगठनों के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ।समारोह में प्रो. नीतिका कौशल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके शिक्षा जगत में सतत योगदान के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कैंट बोर्ड के पूर्व सभासद जितेंद्र तनेजा ने कहा कि प्रो. कौशल ने चिकित्सा शिक्षा में जिस समर्पण, नवाचार और गुणवत्ता के साथ कार्य किया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है।

चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान

प्रो. नीतिका कौशल वर्षों से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, व्यावहारिक समझ और अनुसंधान के प्रति जागरूक बनाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में कई अकादमिक नवाचार, शोध परियोजनाएं और आधुनिक चिकित्सा शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिला।

इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जिनमे प्रेमनगर व्यापार मंडल से विनोद, भूषण भाटिया व्यापार मंडल अध्यक्ष, विक्की खन्ना विधायक प्रतिनिधि, अर्जुन कोहली सनातन धर्म समिति, जितेन्द्र तनेजा पूर्व सभासद, कैंट बोर्ड, राजेश भाटिया लायन्स क्लब, वीरेश शर्मा ‘टीटू’ कांग्रेस कमेटी देहरादून, जी.एल. पाहवा वरिष्ठ नागरिक मंच, फकीर चंद्र खेतरपाल बन्नू बिरादरी, धर्मपाल शर्मा प्रधान, आर्य समाज मंदिर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सभी ने एकमत से कहा कि प्रो. कौशल जैसे समर्पित एवं विद्वान शिक्षकों को सम्मानित किया जाना समाज के लिए गौरव की बात है और यह युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!