फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे थे सहायक अभियन्ता, नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। फर्जी डिग्री के सहारे लंबे समय तक सहायक अभियंता के पद पर नौकरी करने वाले ईसम सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। उनकी बर्खास्तगी के आदेश सचिव हरिचंद सेमवाल ने जारी कर दिये हैं। आपको बता दें कि कि ईसम सिंह वर्तमान में यांत्रिक शाखा में सहायक अभियंता के पद पर कार्य कर रहे थे। उनकी नियुक्ति बीटेक की डिग्री के आधार पर हुई थी, लेकिन ईसम सिंह की बीटेक डिग्री पर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

सहायक अभियंता ईसम सिंह को 2019 से कई बार नोटिस देकर बीटेक डिग्री पर अपना पक्ष रखने को बुलाया गया था। यहां तक कि 2021 में ईसम सिंह को अपनी बीटेक डिग्री को साबित करने के लिए व्यक्तिगत सुनवाई का भी मौका दिया गया था, लेकिन ईसम सिंह अपना पक्ष रखने में नाकाम रहे। इसके बाद विभाग ने लोक सेवा आयोग हरिद्वार से उनकी सेवा खत्म करने की अनुमति मांगी थी।

आपको बता दें कि इसी साल मार्च में इस प्रकरण में आयोग की सहमति मिलने के बाद अब सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए सहायक अभियंता ईसम सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सचिव हरिचंद सेमवाल ने बताया है कि इसके लिए पूर्व इस तरह के प्रकरणों में न्यायालय के आदेशों को आधार बनाया गया है। ईसम सिंह 2014 में सीधी भर्ती से सेवा में आए थे, इसके तत्काल बाद यह मामला सामने आ गया था लेकिन इस पर कार्यवाही अब हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!