40 मेडिकल कालेजों की मान्यता रद्द,150 कालेज राडार पर, 2023-24 में इन कालेजों में MBBS प्रवेश पर रोक

MS Malik
By
5 Min Read

नई दिल्ली। आठ राज्यों के 40 मेडिकल कॉलेजों में कई खामियां मिलने पर मान्यता रद्द की गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की सिफारिश पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह सख्त फैसला लिया है। इनमें कई कॉलेज मंत्री व विधायकों के भी हैं। इन कॉलेज प्रबंधकों को लिखे पत्र में कहा गया है कि 2023-24 के लिए एमबीबीएस में प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द की है, उनकी सूची को सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन सूत्रों से जानकारी है कि अभी एक और सूची हैं, जिनमें सात राज्यों के 100 मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इनमें निरीक्षण के दौरान खामियां मिली हैं।

कई कॉलेजों ने अपने कर्मचारियों की संख्या छिपाने के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी सिस्टम भी नहीं लगाया है। अब तक जिन 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द भी की जा चुकी है वो सभी गुजरात, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के हैं। अभी अन्य मेडिकल कॉलेजों की भी जांच की जा रही है, अगर जांच के दौरान ये कॉलेज भी मानक पर खड़े नहीं उतरे तो इनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि जिन कॉलेजों की अभी तक मान्यता रद्द हुई है उनके पास अपील करने का विकल्प है। अपील के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।

2014 के बाद से एमबीबीएस सीटों में 94 फीसदी की बढ़ोतरी

देश में एमबीबीएस की सीटों में 94 फीसदी की वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 के पहले की 51,348 सीटों से बढ़कर अब 99,763 हो गई हैं। पीजी सीट में 107 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो वर्ष 2014 से पहले की 31,185 सीट से बढ़कर अब 64,559 हो गई है।

40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता खत्म, कुल 150 कॉलेज रडार पर

जिन कॉलेजों की अभी तक मान्यता रद्द हुई है उनके पास अपील करने का विकल्प है. वो चाहें तो मान्यता रद्द होने से अगले 30 दिनों के भीतर नेशनल मेडिकल कमीशन में पहली अपील कर सकते हैं. जबकि ये कॉलेज दूसरी अपील केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कर सकते हैं।

केंद्र सरकार ने देश के 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है।जबकि ऐसे ही करीब 150 मेडिकल कॉलेजों की अभी भी रडार पर हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जिन मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है उनमें जांच के दौरान कई तरह की कमियां पाई गईं थी।नेशनल मेडिकल कमीशन के यूजी बोर्ड को इन मेडिकल कॉलेजों में जांच के दौरान कमी मिली थी। इसके बाद ही इनकी मान्यता रद्द करने का फैसला लिया गया है।

इन राज्यों के मेडिकल कॉलेज की रद्द हुई मान्यता

अब तक जिन 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द भी की जा चुकी है वो सभी गुजरात, असम, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के हैं।अभी अन्य मेडिकल कॉलेजों की भी जांच की जा रही है, अगर जांच के दौरान ये कॉलेज भी मानक पर खड़े नहीं उतरे तो इनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस जैसी अन्य खामिया मिली थीं

नेशनल मेडिकल कमीशन ने इन कॉलेजों में कैमरा, बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस, फैकल्टी आदिम जैसी अहम चीजों की कमी पाए जाने पर यह कदम उठाया है। बता दें इन कॉलेजों में बीते महीने भर के दौरान की गई जांच के दौरान ये कमियां पाई गईं हैं।हालांकि, जिन कॉलेजों की अभी तक मान्यता रद्द हुई है उनके पास अपील करने का विकल्प है।

कॉलेज के पास अपील करने का अधिकार

वो चाहें तो मान्यता रद्द होने से अगले 30 दिनों के भीतर नेशलन मेडिकल कमीशन में पहली अपील कर सकते हैं। जबकि ये कॉलेज दूसरी अपील केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कर सकते हैं।बता दें कि नेशनल मेडिकल कमीशन और मंत्रालय को कॉलेजों की तरफ से मिले अपील को दो महीने के भीतर ही निपटाना होता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!